Haryana Board 10th & 12th Result 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित होने वाली, जानें संभावित डेट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम 12 मई और 12वीं का परिणाम 15 मई तक घोषित कर सकता है। बोर्ड प्रशासन के अधिकारी परीक्षा परिणामों को घोषित करने की तैयारियों में लगे हुए हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। पूरे प्रदेश में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं के लिए लगभग 7030 अध्यापक और 12वीं के लिए 4812 अध्यापक मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा का परिणाम 12 मई और 12वीं का परिणाम 15 मई तक घोषित कर सकता है। बोर्ड प्रशासन के अधिकारी परीक्षा परिणामों को घोषित करने की तैयारियों में लगे हुए हैं।
एक परीक्षक प्रतिदिन निर्धारित मानदंडों के अनुसार 30 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच कर रहा है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जो 29 मार्च तक चलीं। इसके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 10वीं के 2,93,746 और 12वीं के 2,23,713 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित थे।
बोर्ड ने परीक्षा समाप्त होने के 45 दिनों के अंदर परिणाम घोषित करने का वादा किया था। उसी के अनुसार, बोर्ड 15 मई के आसपास तक 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। इसके लिए सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।
बोर्ड का कहना है कि विद्यार्थियों को कॉलेजों में दाखिले के समय किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।