Haryana Board 10th & 12th Result 2025:हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख घोषित होने वाली, जानें संभावित डेट।

0

हरियाणा शिक्षा बोर्ड
द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है।

result

हरियाणा शिक्षा बोर्ड
द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं के लिए लगभग 7030 शिक्षक और 12वीं के लिए 4812 शिक्षक अंकन कार्य में जुटे हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम 12 मई और 12वीं के 15 मई को घोषित कर सकता है। इसके साथ ही बोर्ड प्रशासन के अधिकारी परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारियों में जुट गए हैं।

दरअसल, हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा सभी 22 जिलों में अंकन कार्य करवाया जा रहा है। प्रदेशभर में 10वीं के लिए 78 और 12वीं के लिए 48 अंकन केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं के लिए लगभग 7030 शिक्षक और 12वीं के लिए 4812 शिक्षक अंकन कार्य में जुटे हैं। एक परीक्षक द्वारा निर्धारित मानदंड के अनुसार 30 उत्तरपुस्तिकाओं की ही जांच की जा रही है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 27 फरवरी से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। 29 मार्च तक परीक्षाएं चलीं, जिनके लिए प्रदेशभर में 1434 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 5 लाख 22 हजार 529 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 10वीं के 293746 और 12वीं के 223713 परीक्षार्थी शामिल थे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा समाप्ति के 45 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करने का वादा किया था। इसी के अनुरूप बोर्ड 15 मई के आसपास तक 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों को घोषित कर देगा, जिसकी तैयारियां की जा रही हैं। विद्यार्थियों को कॉलेजों में प्रवेश लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *