दो दिन में गिरा पांच डिग्री पारा, गर्मी से राहत

0

अम्बाला सिटी: धूलभरी हवाओं और बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, एक मई से मौसम में फिर बदलाव के आसार

4

अम्बाला सिटी: धूलभरी हवाओं और बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, एक मई से मौसम में फिर बदलाव के आसार

अम्बाला सिटी में मंगलवार को मौसम धुंधला रहा और तेज़ हवाएँ चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में आमतौर पर अप्रैल तक मौसम खुश्क और गर्म रहता है, लेकिन वर्तमान में मौसम में बदलाव दर्ज किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। यह तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि गर्मी में कुछ कमी आई है।

एक मई से फिर बदलेगा मौसम, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, एक मई से मौसम में फिर बदलाव होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी दोबारा महसूस की जा सकती है।

हालांकि, एक मई की रात्रि से तीन मई तक राज्य में आंशिक बादल छाने और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी हवाएँ चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान में फिर गिरावट हो सकती है।

इन संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, चार मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, जिससे मौसम में फिर से बदलाव होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *