हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान 4 मई को अंबाला से शुरू होगा।

0

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान 4 मई को सुबह 9:30 बजे अंबाला शहर के नारायणगढ़ रोड स्थित ओरियन पैलेस से शुरू हुआ

WhatsApp Image 2025-05-05 at 2.07.19 PM

हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का ‘संविधान बचाओ’ अभियान 4 मई को सुबह 9:30 बजे अंबाला शहर के नारायणगढ़ रोड स्थित ओरियन पैलेस से शुरू हुआ। इस जनजागरण कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह, मुलाना से विधायक पूजा चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए अंबाला शहर के विधायक और पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

निर्मल सिंह ने कहा कि अंबाला से उठने वाली यह चेतना की अलख अब पूरे हरियाणा में संवैधानिक मूल्यों की अलख जगाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आज का शासन केवल घोषणाओं और शिलान्यासों तक सीमित हो गया है। अंबाला में जो विकास के वादे किए गए थे, वे अब तक अधूरे पड़े हैं। जनता को ठोस परिणाम चाहिए, न कि खोखले प्रतीक।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शासन को याद करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि वह दौर हरियाणा के सुनहरे युग का प्रतीक था, जब किसान, युवा और मजदूर सभी को समान अवसर और सम्मान मिला। आज प्रशासन में वह संवेदनशीलता और दिशा दिखाई नहीं देती।

संविधान बचाओ अभियान को एक वैचारिक आंदोलन बताते हुए उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा का एक पवित्र अभियान है। अंबाला इसकी पहली मशाल लेकर खड़ा है, जो पूरे प्रदेश को रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि गांवों, वार्डों और मोहल्लों में इस अभियान के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *