2025 बन सकता है अब तक का सबसे गर्म साल, NOAA रिपोर्ट में खुलासा
2025 की शुरुआत से ही वैश्विक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। NOAA की रिपोर्ट के अनुसार, यह वर्ष अब तक के पांच सबसे गर्म वर्षों में शामिल हो सकता है।

नई दिल्ली।
2025 अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है। इससे पहले, 2024 की शुरुआत ने तापमान के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे जब वैश्विक तापमान सामान्य से 1.34 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया था। अब 2025 में भी गर्मी का कहर जारी है।
अमेरिकी एजेंसी नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के नेशनल सेंटर फॉर एन्वायर्नमेंटल इंफॉर्मेशन (NCEI) की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच वैश्विक सतह का औसत तापमान 20वीं सदी के औसत से 1.28 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। यह रिकॉर्ड में दूसरा सबसे गर्म तापमान है।
क्या 2025 बनेगा सबसे गर्म साल?
हालांकि NOAA का अनुमान है कि 2025 के सबसे गर्म साल बनने की संभावना केवल 3% है, लेकिन यह लगभग तय है कि यह वर्ष अब तक के पांच सबसे गर्म वर्षों में जरूर शामिल होगा।
कहां-कहां सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया?
रिपोर्ट के मुताबिक, आर्कटिक महासागर, एशिया, उत्तरी कनाडा और यूरोप जैसे क्षेत्रों में तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। इसके साथ ही, उत्तरी गोलार्ध में बर्फ का आवरण भी सामान्य से 8.2 लाख वर्ग मील कम रहा, जो जलवायु परिवर्तन के गंभीर संकेत हैं।