अटल बिहारी वाजपेयी…
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- विचार और आदर्श हमेशा करेंगे मार्गदर्शन
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अटल जी का अटूट समर्पण, विचारों की दृढ़ता और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति उनकी निष्ठा ने उन्हें भारतीय राजनीति का ऐसा व्यक्तित्व बनाया, जिसकी स्मृति हमेशा जीवंत रहेगी।
उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श राष्ट्रसेवा के पथ पर सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
अटल जी को शत-शत नमन। 🙏
#AtalBihariVajpayee #NayabSinghSaini #HaryanaNews #AtalJi #Tribute #AZMedia
