अंबाला में किसानों…

0
773603466_1065934122615611_8157468445219274239_n

अंबाला में किसानों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे किया जाम, पुलिस ने दिया समय; गिरफ्तारी की भी कही बात

अंबाला शहर के जग्गी सिटी सेंटर के सामने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जाम लगा दिया। किसानों के हाईवे पर बैठने से दिल्ली और अमृतसर की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों ने गुरसिमरन सिंह मंड के मामले में कार्रवाई करने और जेल भेजे गए अपने साथियों की रिहाई की मांग उठाई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों से बातचीत की और उन्हें कुछ समय दिया, ताकि वे हाईवे से हट जाएं। पुलिस ने यह भी कहा कि अगर किसान हाईवे से नहीं हटते हैं तो वे अपनी गिरफ्तारी दे सकते हैं। साथ ही, प्रशासन की बात नहीं मानने पर सरकार के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई।

फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और किसानों से बातचीत कर स्थिति को संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अंबाला की हर बड़ी और ताजा खबर के लिए जुड़े रहिए AZ Media के साथ।

#Ambala #AmbalaNews #KisanProtest #FarmerProtest #DelhiAmritsarHighway #JaggiCityCenter #GursimranSinghMand #HaryanaNews #BreakingNews #AZMedia #LatestNews

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *