अंबाला पंजोखरा साह…
अंबाला पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर हंगामा, सिख संगत और गुरसिमरन सिंह मंड आमने-सामने
अंबाला के पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा परिसर के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब सिख संगत और IAKTF के नेशनल प्रेसिडेंट गुरसिमरन सिंह मंड आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, गुरसिमरन सिंह मंड, उनके बेटे और कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आने की बात कही जा रही है।
अकाली दल हरियाणा के पूर्व मीडिया इंचार्ज ने लोगों से मिली जानकारी के आधार पर कई आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मंड की गाड़ी पहले एक व्यक्ति के पैर पर चढ़ी और विरोध के बाद एक अन्य व्यक्ति के पैर पर भी गाड़ी चढ़ाने का आरोप है। उन्होंने हथियार दिखाने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के भी आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
#Ambala #PanjokhraSahib #GursimranSinghMand #AmbalaNews #SikhSangat #PunjabNews #HaryanaNews #AZMedia
