हरियाणा बिजली कर्म…

0
754323291_1597559571947151_6598498780975711408_n

हरियाणा बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान | 11, 12 और 13 अगस्त को होगी राज्यव्यापी हड़ताल?

अंबाला कैंट डिवीजन के अंतर्गत मुलाना एक्शन ऑफिस में बिजली कर्मचारियों ने संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के वाइस प्रधान मुकेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल ने किया।

कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण नीतियों, गुरुग्राम और नूंह के बिजली संचालन के निजीकरण, एग्री डिस्कॉम के गठन, रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिकल सुविधा, पुरानी पेंशन योजना तथा 14 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने का विरोध किया।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते उनकी मांगों पर वार्ता कर समाधान नहीं निकालती, तो 11, 12 और 13 अगस्त 2026 को पूरे हरियाणा में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान यदि किसी प्रकार की औद्योगिक अशांति होती है तो उसकी जिम्मेदारी विभाग और हरियाणा सरकार की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष समिति, इंजीनियरिंग पावर एसोसिएशन और विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

#Ambala #Mulana #ElectricityEmployees #Haryana #Protest #Strike #PowerDepartment #OldPension #Privatization #CashlessMedical #EmployeeUnion #HaryanaNews #AZMedia #AmbalaNews

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *