त्योहारी सीजन को देखते हुए अंबाला शहर में बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या से निपटने के लिए आज पुलिस व नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पॉलिटेक्निक चौक, अग्रसेन चौक और कपड़ा मार्केट क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ टीम पहुंची और सड़क व बाजार के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
