778882223_1783701062801773_8847611636726636627_n-1

**अंबाला में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज**

अंबाला में रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और हाल ही में हुई घटना को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर हुई घटना का जिक्र करते हुए घायल पुलिसकर्मियों के लिए बहादुरी प्रमाण पत्र और प्रमोशन की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शन के दौरान घायल डीएसपी वीरेंद्र की धर्मपत्नी भी मौजूद रहीं और उन्होंने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर सरकार से आवश्यक कदम उठाने की अपील की।

रिटायर्ड पुलिस कर्मचारियों ने एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं। एसपी ने आवश्यक कार्रवाई और घायल पुलिसकर्मियों के उपचार तथा उनके परिवारों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

**देखिए पूरी खबर AZ Media पर।**

#AmbalaNews #Ambala #PoliceNews #RetiredPolice #PoliceSafety #HaryanaNews #AZMedia #AmbalaCity

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *