हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट, उत्तरी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

0
rain

हरियाणा में लू का ऑरेंज अलर्ट, उत्तरी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार

चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश में बुधवार को एक तरफ आग बरसी तो दूसरी ओर बादल भी बरसे। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट और उत्तरी जिलों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम के दो रूप—एक तरफ लू, दूसरी तरफ बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत जैसे जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि देखी गई। वहीं, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार, भिवानी, महेन्द्रगढ़ जैसे जिलों में लू का असर देखने को मिला, जहां तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, पंजाब पर बना कम दबाव का क्षेत्र और पश्चिमी विक्षोभ इसका मुख्य कारण हैं। सुबह से ही 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं दोपहर तक लू में तब्दील हो गईं। हालांकि, शाम को अंधड़ ने लोगों को थोड़ी राहत दी।


☀️ आगे ऐसा रहेगा मौसम

  • 21 से 23 मई: लू का ऑरेंज अलर्ट (पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य जिलों में)
  • उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट (तेज हवाएं, हल्की बारिश, ओलावृष्टि संभव)
  • 23 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
  • 24 मई को अरब सागर में चक्रवातीय तूफान के सक्रिय होने की संभावना
  • 25 मई से नौतपा शुरू—गर्मी अपने चरम पर
  • 27-28 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवात28 मई को फिर पश्चिमी विक्षोभ, जिससे बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *