इंटरलॉकिंग कार्य के चलते करनाल स्टेशन पर 32 ट्रेनें प्रभावित, छह रद्द

0

अंबाला-दिल्ली रेल खंड के करनाल रेलवे स्टेशन पर 19 से 21 मई तक इंटरलॉकिंग कार्य चलेगा। इस कारण 32 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा, जिसमें कुछ ट्रेनें रद्द, कुछ परिवर्तित मार्ग से और कुछ देरी से चलाई जाएंगी।

news

अंबाला। अंबाला-दिल्ली रेल खंड के करनाल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 19 से 21 मई तक कुल 32 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 6 ट्रेनें पूर्ण रूप से रद्द, 7 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित, 6 ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द, 8 ट्रेनों को पुनः संचालित और 5 ट्रेनों को 80 से 165 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

रद्द की गई ट्रेनें (21 मई को):

  1. ट्रेन नंबर 14680 – अमृतसर-नई दिल्ली
  2. ट्रेन नंबर 14681 – नई दिल्ली-जालंधर सिटी
  3. ट्रेन नंबर 14679 – नई दिल्ली-अमृतसर
  4. ट्रेन नंबर 14682 – जालंधर सिटी-नई दिल्ली
  5. ट्रेन नंबर 64465 – नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ईएमयू
  6. ट्रेन नंबर 64454 – कुरुक्षेत्र-दिल्ली ईएमयू

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:

  1. 21 मई को ट्रेन नंबर 22488 – अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत
  2. ट्रेन नंबर 15708 – अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस (अंबाला–सहारनपुर होकर)
  3. ट्रेन नंबर 12926 – अमृतसर-मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस (कुरुक्षेत्र–जींद–पानीपत होकर)
  4. ट्रेन नंबर 03309 – धनबाद-जम्मूतवी स्पेशल
  5. ट्रेन नंबर 22709 – नांदेड़–अंब अंदौरा
  6. 20 मई को 12925 – मुंबई–अमृतसर (पानीपत–जींद–नरवाना–कुरुक्षेत्र होकर)
  7. 20 मई को 12715 – नांदेड़–अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस (हजरत निजामुद्दीन–सहारनपुर–अंबाला होकर)

देरी से चलने वाली ट्रेनें:

  1. ट्रेन नंबर 12046 – चंडीगढ़–नई दिल्ली शताब्दी (20 मई) – 105 मिनट देरी
  2. ट्रेन नंबर 15708 – आम्रपाली एक्सप्रेस – 90 मिनट देरी
  3. ट्रेन नंबर 12926 – पश्चिम एक्सप्रेस – 80 मिनट देरी
  4. ट्रेन नंबर 22430 – पठानकोट–दिल्ली (21 मई) – 165 मिनट देरी
  5. ट्रेन नंबर 04652 – अमृतसर–जयनगर (21 मई) – 105 मिनट देरी

बीच रास्ते रद्द की गई ट्रेनें:

  1. ट्रेन नंबर 64465 – नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र (20 मई को पानीपत तक)
  2. ट्रेन नंबर 64454 – कुरुक्षेत्र-दिल्ली (20 मई को पानीपत से)
  3. ट्रेन नंबर 11841 – खजुराहो-कुरुक्षेत्र (20 मई को पानीपत तक)
  4. ट्रेन नंबर 11842 – कुरुक्षेत्र-खजुराहो (21 मई को पानीपत से)
  5. ट्रेन नंबर 14508 – फाजिल्का-दिल्ली (21 मई को अंबाला कैंट तक)

बीच में रोकी जाएंगी ये ट्रेनें:

  1. ट्रेन नंबर 12715 – नांदेड़-अमृतसर (19 मई) को आदर्श नगर दिल्ली–घरौंडा के बीच 35 मिनट तक
  2. ट्रेन नंबर 14507 – दिल्ली जंक्शन–फाजिल्का (20 मई) को पानीपत–घरौंडा के बीच 25 मिनट तक
  3. ट्रेन नंबर 22430 – पठानकोट–दिल्ली (20 मई) को मोहड़ी–कुरुक्षेत्र के बीच 30 मिनट तक

दिल्ली रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यह कार्य ट्रैफिक व ट्रेनों की सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *