मेयर सैलजा सचदेवा ने निगम की सफाई शाखा में अधिकारियों से पूछे 13 सवाल, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश

0

मेयर सैलजा सचदेवा ने निगम की सफाई शाखा में दो घंटे तक अधिकारियों का इंतजार करने के बाद उनसे 13 सवाल पूछे और एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

mayer

अम्बाला  सिटी। मेयर सैलजा सचदेवा का कार्यालय लगभग दो माह बाद भी तैयार नहीं हो पाया है। बुधवार को, मेयर ने निगम की सफाई शाखा में जाकर दो घंटे तक समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान, वह निगम अधिकारियों का इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ।

सैलजा सचदेवा ने सफाई शाखा में मौजूद अधिकारियों से कुल 13 सवाल पूछे और इन सवालों की एक सूची उन्हें सौंपते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह पत्र संयुक्त आयुक्त अदिति को भी सौंपा।

मेयर ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि उन्होंने कमल विहार और मंजी साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र में निरीक्षण किया था, लेकिन वहां सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। साथ ही, फ्रेंड्स कॉलोनी के निवासी राहुल ने भी सफाई कर्मचारियों के न आने की शिकायत की।

मेयर ने कहा, “हमने सर्च अभियान चलाया है, हम कभी अधिकारी ढूंढते हैं तो कभी नाले। निगम से कर्मचारी भी नदारद हैं और शिकायतें भी दर्ज नहीं हो रही हैं।” उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि यदि कोई समस्या हो, तो वे निगम में शिकायत दर्ज कराएं, क्योंकि निगम अधिकारी दावा करते हैं कि उनके पास सफाई से संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है।

मेयर द्वारा सौंपे गए सवालों की सूची:

  1. घर-घर कूड़ा एकत्रित करने के लिए कितने नियमित और संविदा कर्मचारियों की तैनाती है? टेंडर में दर्शाए अनुसार कितने कर्मचारी कार्यरत हैं?
  2. निगम क्षेत्र में कुल कितने सार्वजनिक शौचालय हैं और उनकी सफाई के लिए कितने कर्मचारी हैं?
  3. निगम द्वारा जारी किए गए नालों की सफाई के टेंडर की जानकारी प्रदान करें।
  4. कचरा संग्रहण में कितने वाहन कार्यरत हैं और उनमें से कितनों में जीपीएस लगा है?
  5. निगम को कितने वार्डों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक वार्ड में कितने सेनिटेशन कर्मचारी और दारोगा नियुक्त हैं?
  6. रोजाना औसतन कितनी मात्रा में ठोस अपशिष्ट एकत्रित होती है?
  7. सफाई से संबंधित शिकायतों को दर्ज करने की प्रक्रिया क्या है और कुल प्राप्त शिकायतों में से कितनी का समाधान हुआ?
  8. क्या सफाई कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने, और अन्य सुरक्षा उपकरण नियमित रूप से प्रदान किए जाते हैं?
  9. निगम में कुल कितने ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन हैं और प्रतिदिन इन पर औसतन कितना डीजल खर्च होता है?
  10. अब तक पानी निकासी के लिए निगम द्वारा कितने पंप लगाए गए हैं?
  11. कुल कितनी फॉगिंग मशीन उपलब्ध हैं और कितनी कार्यरत हैं?
  12. नौरंगराय तालाब में लगाए गए पंप की कार्य क्षमता और औसतन कितना पानी निकलता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *