नारायणगढ़ में शुरू हुआ लाल डोरा प्रमाण पत्र वितरण, अब तक 15 लोगों को मिले सर्टिफिकेट

0

नारायणगढ़ नगरपालिका ने लाल डोरा प्रमाण पत्र बांटने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक 15 लोगों को सर्टिफिकेट दिए जा चुके हैं। नगरवासी समय पर दस्तावेज जमा कराएं।

cropped-cropped-azlogo.png

नारायणगढ़।
नगरपालिका नारायणगढ़ द्वारा लाल डोरा प्रमाण पत्रों का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पहल के तहत अब तक करीब 15 नागरिकों को उनके संबंधित प्रमाण पत्र सौंपे जा चुके हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए नगरपालिका सचिव मोहित कुमार ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र में लाल डोरा क्षेत्र में संपत्ति रखने वाले नागरिक जल्द से जल्द अपने आवश्यक दस्तावेज नगर पालिका कार्यालय में जमा करें, ताकि उनके प्रमाण पत्र भी निर्धारित समय में जारी किए जा सकें।

सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रमाण पत्र नागरिकों की संपत्ति की वैधता और अधिकारों की पुष्टि के लिए आवश्यक है। प्रमाण पत्र मिलने से संबंधित संपत्तियों की रजिस्ट्री, ऋण, और कानूनी प्रक्रियाओं में सहायता मिलती है।

नागरिकों से अपील:
नगरपालिका ने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक देरी न करते हुए जल्द ही कार्यालय में आकर प्रक्रिया को पूरा करें, जिससे अधिकतम लाभ समय पर प्राप्त किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *