अंबाला में करोड़ों…
अंबाला में करोड़ों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, मुख्य आरोपी जोसेफ विलियम जेल भेजा गया
अंबाला सिटी के मिशन अस्पताल और चर्च की करोड़ों रुपये की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में मुख्य आरोपी जोसेफ विलियम को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद जेल भेज दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए।
पुलिस जांच के अनुसार, कथित फर्जीवाड़े की शुरुआत हिमाचल प्रदेश के सोलन से हुई थी। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को सोलन लेकर गई और मामले से जुड़े स्थानों की निशानदेही करवाई, हालांकि कोई सामान बरामद नहीं हुआ।
इस मामले में अब तक 2 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार कर जमीन की 4 फर्जी रजिस्ट्रियां करवाई गईं। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
#Ambala #AmbalaCity #FakeRegistry #PropertyFraud #MissionHospital #CrimeNews #HaryanaNews #PoliceInvestigation #AZMedia
