अंबाला में टीबी के 1…
अंबाला में टीबी के 1600 नए मरीज, 18 अगस्त से शहरी क्षेत्रों में चलेगा विशेष अभियान
अंबाला जिले में टीबी के 1600 नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शहरी इलाकों में टीबी की रोकथाम के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। जिले की 191 ग्राम पंचायतों को पहले ही टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। अब अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, बराड़ा और नारायणगढ़ के शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाएगा।
18 अगस्त से शुरू होने वाले डोर-टू-डोर अभियान के तहत स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी जांच कराएंगी। दो सप्ताह से अधिक खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना जैसे लक्षणों वाले लोगों की तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग मरीजों के नियमित फॉलोअप पर भी जोर देगा, ताकि इलाज के दौरान दवाएं बीच में न छूटें और टीबी की रोकथाम को प्रभावी बनाया जा सके।
#Ambala #TB #Tuberculosis #HealthDepartment #AmbalaNews #TBFreeAmbala #HaryanaNews #AZMedia
