जीवन हत्याकांड में…
जीवन हत्याकांड में बड़ी अपडेट, सरकार ने मानी न्याय समिति की प्रमुख मांगें
जीवन हत्याकांड मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। न्याय समिति और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच हुई वार्ता के बाद सरकार ने समिति की प्रमुख मांगें मान ली हैं। इसके बाद आज किनाला में जीवन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
समिति सदस्य और पूर्व सरपंच रवि कुंडू के मुताबिक, 15 अगस्त को हांसी में लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेकर रद्द किए जाएंगे। वहीं, मुख्य आरोपी रमेश अत्री की गिरफ्तारी को लेकर भी मुख्यमंत्री की ओर से ठोस आश्वासन दिया गया है।
इसके अलावा हांसी में पकड़े गए वाहनों को वापस लौटाने और जीवन के परिवार की मदद का भी आश्वासन दिया गया है। सरकार के साथ हुई वार्ता के बाद न्याय समिति ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया है।
अब नजर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई पर है।
जीवन हत्याकांड से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए AZ Media के साथ।
#JeevanMurderCase #HansiNews #HaryanaNews #JusticeCommittee #NayabSinghSaini #AZMedia #BreakingNews
