अंबाला में किसानों…

0
774511572_1693002401790536_9109219093295234448_n

अंबाला में किसानों और पुलिस के बीच तनाव, आंसू गैस के गोले दागे जाने की सूचना; हाईवे अब भी जाम

अंबाला के जग्गी सिटी सेंटर के सामने दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हाईवे खाली करवाने को लेकर पुलिस और किसानों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे जाने की सूचना सामने आई है।

वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि किसानों की ओर से पुलिस प्रशासन पर पथराव किया गया। हालांकि, पथराव और कार्रवाई से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस और किसानों के बीच दोबारा बातचीत भी हुई, लेकिन किसान अभी तक हाईवे से नहीं हटे हैं। दिल्ली-अमृतसर हाईवे के आने-जाने वाले रास्ते पूरी तरह प्रभावित हैं।

हाईवे ब्लॉक होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे हुए हैं। आम लोगों, यात्रियों और वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक और रास्ता बंद होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और किसानों से बातचीत के प्रयास जारी हैं। गुरसिमरन सिंह मंड के मामले में कार्रवाई और जेल में बंद साथियों की रिहाई की मांग को लेकर किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

अंबाला की हर बड़ी और ताजा खबर के लिए जुड़े रहिए AZ Media के साथ।

#AmbalaNews #Ambala #KisanProtest #FarmerProtest #DelhiAmritsarHighway #JaggiCityCenter #PoliceAction #TearGas #TrafficJam #HaryanaNews #BreakingNews #AZMedia

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *