अंबाला में 16 वर्षीय…
अंबाला में 16 वर्षीय छात्रा ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद महिला थाना पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए उसे शेल्टर होम में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि स्कूल में चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम के कारण छात्रा ने हिम्मत जुटाकर अपनी शिक्षिका को पूरी घटना बताई, जिसके बाद मामला सामने आया।
#Ambala #POCSO #CrimeNews #HaryanaNews #AZMedia #Justice #ChildSafety
