जर्मनी में कुरुक्ष…
जर्मनी में कुरुक्षेत्र के 25 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, परिवार ने शव भारत लाने की लगाई गुहार
विदेश में बेहतर भविष्य का सपना लेकर जर्मनी पहुंचे कुरुक्षेत्र के 25 वर्षीय विशू शर्मा की फ्रेंकफर्ट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। परिजनों के मुताबिक, मामूली कहासुनी के बाद 3 से 4 भारतीय युवकों ने विशू पर हमला किया।
गंभीर हालत में विशू को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और जर्मनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विशू करीब तीन साल पहले जर्मनी गया था और वहीं काम कर रहा था। उसने PR के लिए दस्तावेज जमा किए थे और दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहा था। विशू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता ने उसके बेहतर भविष्य के लिए करीब 15 लाख रुपये का कर्ज लिया था।
अब परिवार की मांग है कि विशू का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए, ताकि परिवार उसे अंतिम विदाई दे सके।
एक बेहतर भविष्य का सपना लेकर विदेश गया बेटा अब अंतिम विदाई के लिए घर लौटने का इंतजार कर रहा है।
#KurukshetraNews #GermanyNews #Frankfurt #VishuSharma #HaryanaNews #BreakingNews #IndianInGermany #CrimeNews #AZMedia
