पंजोखरा साहिब विवा…

0
776163397_920695357756300_8254025100192605800_n

पंजोखरा साहिब विवाद के बाद आज सुबह से ही अंबाला में कई स्कूलों , नगर निगम और कोर्ट को मेल के जरिए बॉम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है जिसे लेकर अंबाला में सुरक्षा व्यवस्था पूरी दुरुस्त हो गई है इस बारे में जानकर देते हुए डीएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को माहौल खराब करने का यह एक प्रयास है और अंबाला पुलिस ऐसा बिल्कुल नहीं होने देगी उन्होंने बताया कि इससे संबंधित चेकिंग पूरी कर ली गई है और कुछ शरारती तत्व माहौल खराब करने के लिए ऐसा करते है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मुख्य रास्तों पर नाके लगा दिए गए हैं होटल ढाबों की चेकिंग की जा रही है। वही कल हुई घटना में कई पुलिस मुलाजिम घायल हुए है जिसे लेकर डीएसपी ने बताया कि कल सिख समाज द्वारा हाईवे जाम कर दिया गया था और बातचीत के बाद मंड और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया था लेकिन उसके बावजूद धरना खत्म नहीं किया क्या और उन्हें लगा कि उनका मकसद पूरा नहीं हुआ तो अचानक उन लोगों ने और शांति फैलाना शुरू कर दिया और पुलिस प्रशासन के ऊपर पथराव किया गया और तलवारो से हमला किया गया इस दौरान डीएसपी वीरेंद्र सिंह का अंगूठा कट गया जिनका ऑपरेशन पीजीआई में चल रहा है इसके साथ ही CIA के रवि कुमार के ऊपर तलवार से हमला किया गया जिसमें सुरक्षा जैकेट ने उनकी जान बचा ली इसके अलावा भी कई मुलाजिम घायल हुए है उन्होंने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान हो गई है और जल्दी उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *