फर्जी रेलवे विजिले…
फर्जी रेलवे विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार! 300+ ट्रेनों में TTE से करता था वसूली | RPF-GRP Ambala
अंबाला में आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की संयुक्त कार्रवाई में एक ऐसे शातिर ठग को गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को रेलवे विजिलेंस अधिकारी बताकर पिछले दो वर्षों से देशभर की ट्रेनों में टीटीई और पैंट्री कर्मचारियों से अवैध वसूली कर रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बसंत विहार निवासी 53 वर्षीय सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच से उस समय पकड़ा गया, जब वह फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों पर रौब जमा रहा था।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रेलवे विजिलेंस दिल्ली का फर्जी आई-कार्ड, संबंधित दस्तावेज और एक चालू हालत में मोटोरोला वॉकी-टॉकी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह 300 से अधिक ट्रेनों में इसी तरह सफर कर चुका है और चेकिंग के नाम पर टीटीई से पैसे ऐंठता था। पुलिस को आशंका है कि इस ठगी के पीछे एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
#Ambala #RPF #GRP #RailwayVigilance #RailwayNews #CrimeNews #FakeOfficer #IndianRailways #BreakingNews #HaryanaNews #HindiNews #AZMedia
