बिजली कर्मचारियों …
बिजली कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, निजीकरण के विरोध में दी राज्यव्यापी हड़ताल की चेतावनी
अंबाला सिटी के अग्रसेन चौक स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे का शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनियन के वाइस प्रधान मुकेश कुमार ने की, जबकि मंच संचालन यूनिट प्रधान सतबीर देशवाल ने किया।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विभाग में निजीकरण की नीतियों का विरोध करते हुए गुरुग्राम और नूंह के बिजली संचालन को निजी हाथों में सौंपने, 15 अगस्त 2026 से प्रस्तावित नई व्यवस्था, रिस्क अलाउंस, कैशलेस मेडिकल सुविधा, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक बातचीत कर समाधान नहीं निकालती है, तो 11, 12 और 13 अगस्त को पूरे हरियाणा में राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान यदि किसी प्रकार की औद्योगिक या विद्युत व्यवस्था प्रभावित होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और हरियाणा सरकार की होगी।
इस प्रदर्शन में संयुक्त संघर्ष समिति, इंजीनियरिंग पावर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारियों ने भाग लिया।
#Ambala #ElectricityBoard #PowerEmployees #Haryana #Protest #Privatization #OldPension #CashlessMedical #RiskAllowance #Strike #AZMedia
