महेंद्रगढ़ में छात…
महेंद्रगढ़ में छात्रों के समर्थन में निकला कैंडल मार्च
दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में महेंद्रगढ़ में विभिन्न सामाजिक, चिकित्सक और व्यापारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर शनिवार शाम एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। राव तुलाराम चौक से परशुराम चौक तक निकाले गए इस मार्च में IMA, NIMA, IDA, सिविल सोसाइटी, व्यापार मंडल सहित बड़ी संख्या में डॉक्टरों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई और छात्रों के हितों की सुरक्षा की मांग उठाई।
#Mahendragarh #CandleMarch #StudentProtest #PaperLeak #Education #DelhiProtest #IMA #NIMA #IDA #HaryanaNews #Students #Democracy #AZMedia #News #BreakingNews
