अंबाला में करोड़ों…

0
770310554_1386548206737476_1612063915526070497_n

अंबाला में करोड़ों की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, मुख्य आरोपी जोसेफ विलियम जेल भेजा गया

अंबाला सिटी में मिशन अस्पताल और चर्च की करोड़ों रुपये की जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में मुख्य आरोपी और अटॉर्नी होल्डर जोसेफ विलियम को तीन दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि कथित फर्जीवाड़े की साजिश हिमाचल प्रदेश के सोलन से रची गई थी। रिमांड के दौरान आर्थिक अपराध शाखा की टीम आरोपी को सोलन लेकर गई और मामले से जुड़े स्थानों की निशानदेही करवाई, हालांकि पुलिस के अनुसार इस दौरान कोई बरामदगी नहीं हुई।

इस मामले में कुल 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इससे पहले आरोपी सुनीता को भी कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी और नगर निगम अंबाला सिटी के पोर्टल पर कथित फर्जी प्रॉपर्टी आईडी के जरिए करोड़ों की जमीन की चार फर्जी रजिस्ट्री करवाने का आरोप है।

पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

#Ambala #AmbalaNews #FakeRegistry #PropertyFraud #MissionHospital #CrimeNews #PoliceInvestigation #HaryanaNews #AZMedia

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *