अंबाला रेलवे स्टेश…

0
768555140_1298764128801496_5890085513867661165_n

अंबाला रेलवे स्टेशन पर विज्ञापन और वेंडिंग साइट्स में होगा बदलाव, रेलवे ने जारी किए नए निर्देश

अंबाला रेलवे स्टेशन पर विज्ञापनों और वेंडिंग जोन की कुछ साइट्स की लोकेशन में बदलाव किया जाएगा। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने लाइसेंस धारकों की आपत्तियों और जमीनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए नए निर्देश जारी किए हैं।

रेलवे के अनुसार, कुछ यूनिपोल और होर्डिंग्स के फाउंडेशन पार्किंग एरिया के पास बनाए गए हैं, जिससे वाहनों को नुकसान होने की आशंका है। आपत्ति सही पाए जाने पर इन साइट्स को दोबारा चिन्हित कर नई जगह निर्धारित की जाएगी।

वहीं, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ग्रॉसरी स्टोर और एग्जिट साइड की फूड वैन लोकेशन को भी रणनीतिक रूप से उपयुक्त नहीं माना गया है। रेलवे अधिकारियों को संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर नई साइट्स चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एंट्री गेट की ओर एटीएम के पास फूड वैन के लिए नई जगह तलाशने को कहा गया है।

#Ambala #AmbalaCantt #RailwayStation #IndianRailways #AmbalaNews #RailwayNews #AZMedia

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *