पंजोखरा साहिब विवा…

0
771983420_1080888914395438_8109538012856673097_n

पंजोखरा साहिब विवाद: SP से मिली सिख संगत, निष्पक्ष कार्रवाई का मिला आश्वासन

अंबाला: पंजोखरा साहिब गुरुद्वारे के बाहर दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर आज सिख संगत अंबाला के जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंची। संगत ने SP के सामने अपना पक्ष रखते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

अंबाला SP अजीत सिंह शेखावत ने संगत को आश्वासन दिया कि मामले में उपलब्ध CCTV फुटेज, वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं फंसाया जाएगा और जो दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

SP से मुलाकात के बाद सिख संगत के सदस्यों ने भी पुलिस अधीक्षक के रवैये और दिए गए आश्वासन की सराहना की।

#PanjokharaSahib #AmbalaNews #Ambala #SikhSangat #SikhNews #Gurudwara #PanjokharaSahibGurdwara #AmbalaPolice #SPAmbala #AjitSinghShekhawat #HaryanaNews #BreakingNews #LatestNews #PunjabNews #Haryana #AZMedia

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *