पलवल के होडल में CIA प…
पलवल के होडल में CIA पुलिस ने साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दिल्ली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एयरटेल के 100 फर्जी सिम कार्ड और एक महिंद्रा थार बरामद की है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दिल्ली से सिम खरीदकर नूंह, मेवात और राजस्थान में साइबर ठगों को ₹2,000 से ₹4,000 प्रति सिम के हिसाब से बेचते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
