विश्व हेपेटाइटस दि…
विश्व हेपेटाइटस दिवस पर अंबाला में जागरूकता अभियान | समय पर जांच और बचाव का संदेश | Civil Hospital Ambala
विश्व हेपेटाइटस दिवस के अवसर पर नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा सरकार के हेपेटाइटस रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत लोगों को बीमारी के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीनू गांधी ने कहा कि हेपेटाइटस एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान और उचित उपचार से इसे नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने और किसी भी लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को हेपेटाइटस से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई
#WorldHepatitisDay #Hepatitis #HealthAwareness #CivilHospitalAmbala #Ambala #Haryana #DrNeenuGandhi #HealthNews #MedicalAwareness #PublicHealth #AZMedia #AzMediaLives #AmbalaNews #Healthcare #HealthyLife
