भूपेंद्र सिंह हुड्…
भूपेंद्र सिंह हुड्डा का BJP पर बड़ा हमला | शैली चौधरी से इस्तीफे की मांग | पेपर लीक पर धर्मेंद्र प्रधान को घेरा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को भूखड़ी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।
हुड्डा ने नारायणगढ़ की विधायक शैली चौधरी से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह और समर्थन पर जीतने के बाद पार्टी के साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव परिणामों पर भी सवाल उठाते हुए भाजपा पर बहुमत की लूट का आरोप दोहराया।
पेपर लीक मामलों पर बोलते हुए हुड्डा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में हरियाणा पेपर लीक का गढ़ बन गया है और भर्ती घोटालों की जांच रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं की गई।
#BhupinderSinghHooda #HaryanaPolitics #Congress #BJP #PaperLeak #DharmendraPradhan #ShailiChaudhary #RajpalBhukhri #HaryanaNews #PoliticalNews #BreakingNews #AZMedia
