अंबाला पुलिस अलर्ट…
अंबाला पुलिस अलर्ट | कांवड़ यात्रा को लेकर जारी हुई एडवाइजरी, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
सावन में कांवड़ यात्रा को देखते हुए अंबाला पुलिस ने सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। एसपी अजीत शेखावत ने बताया कि कांवड़ मार्गों से भारी वाहनों का डायवर्जन कर दिया गया है और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
कांवड़ शिविर लगाने वाले आयोजकों से हाईवे से थोड़ा हटकर शिविर लगाने की अपील की गई है, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने। वहीं कांवड़ यात्रियों से यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन को सूचना देने, वाहन का विवरण दर्ज कराने और यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से बचने की अपील की गई है।
ट्रैफिक पुलिस भी लगातार कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने और यातायात को सुचारु बनाए रखने में जुटी हुई है।
📍 स्थान: अंबाला, हरियाणा
#KanwarYatra #AmbalaPolice #AjitShekhawat #TrafficUpdate #Kanwariya #Sawan #Haridwar #Haryana #Ambala #BreakingNews #AZMedia #AZMediaNews
