स्कूल जा रही 7वीं की…

0
759115220_1410051831177759_6026640981375002443_n

स्कूल जा रही 7वीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश! बच्ची की बहादुरी से बची जान | अंबाला Crime News

अंबाला जिले में स्कूल जा रही सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, एक अज्ञात युवक छात्रा को हाईवे किनारे झाड़ियों में ले गया, लेकिन बच्ची ने साहस दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और सर्विस लेन पर पहुंचकर मदद मांगी। एक बाइक सवार दंपती ने छात्रा की सहायता कर उसे सुरक्षित घर पहुंचाया।

घटनास्थल से स्कूल बैग और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए तीन विशेष टीमें गठित की हैं। मेडिकल जांच में अब तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

#Ambala #CrimeNews #HaryanaNews #POCSO #BreakingNews #SchoolStudent #AmbalaPolice #NewsUpdate #HindiNews #AZMedia

View on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *